Main aur Hockey | UP Board Solution Class 5 Kalrav (Vatika) Chapter 11
Solution for SCERT up board textbook कक्षा 5 कलरव ( वाटिका ) पाठ 11 मैं और हॉकी हिन्दी Class 5 solution hindi pdf. If you have query regarding Class 5 “Vatika” Chapter 11 Main aur Hockey, please drop a comment below.
Main aur Hockey | UP Board Solution Class 5 Kalrav (Vatika) Chapter 11
Exercise ( अभ्यास )
प्रश्न-1. बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –
(क) पाठ में खेलकूद के क्या-क्या लाभ बताए गए हैं ?
उत्तर- खेलकूद से स्वास्थ्य सही रहने के साथ-साथ अन्य गुण भी मनुष्य सीखता है, जैसे- घमंड न करना, हारने में साहस न छोड़ना, दूसरे से चोट लग जाए तो सहन कर लेना, नियमपूर्वक कार्य करना आदि |
(ख) लेखक का स्वप्न कब पूरा हुआ ?
उत्तर- हेलसिंकी (फ़िनलैंड) के मैदान में अपनी हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक में जीत दिला कर लेखक का सपना पूरा हुआ |
(ग) “जन गण मन हमेशा प्रिय होता है लेकिन उस दिन की बात और ही थी”। लेखक ने ऐसा क्यों लिखा है ?
उत्तर- लेखक जब विक्ट्री स्टैंड पर खड़ा हुआ तो उसने अपने भाग्य को सराहा कि हॉकी में विश्वविजयी होने के भारत के गौरव की वह रक्षा कर सका | इसलिए लेखक ने ऐसा लिखा |
(घ) लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या होना आवश्यक है ?
उत्तर- लक्ष्य प्राप्त करने के लिए यदि मनुष्य अपना धैर्य और साहस न छोड़े और निरंतर प्रयास करता रहे तो वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है |
प्रश्न-2. तुम्हारी कलम से –
1. आपको कौन-सा खेल पसंद है ?
2. यह खेल ही क्यों पसंद है ?
3. इस खेल को कैसे खेला जाता है ?
4. इस खेल को कितने लोग एक साथ खेलते हैं
उत्तर- छात्र स्वयं लिखें |
प्रश्न-3. सोहनी ने अखबार को जैसे ही खोला उसमें से एक कागज नीचे गिरा। सोहनी ने उसे उठाया और पढ़ने लगी। आप भी पढ़िए इस कागज पर क्या लिखा था –
तृतीय स्वर्गीय चंद्रिका देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
दिनांक - 45 नवंबर, 2020 समय - प्रातः 8 बजे से
स्थान - स्पोर्ट्स स्टेडियम, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
आपको यह जानकर अपार हर्ष होगा कि पिछले वर्षों की भाँति इस बार भी स्वर्गीय चंद्रिका देवी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ऊपर दिए गए कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि भारी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को शोभा बढ़ाएं तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
स्वागतोत्सुक
स्वर्गीय चंद्रिका देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति, ठाकुरद्वारा
अब जरा इन सवालों के उत्तर दीजिए –
० कागज में किस बारे में लिखा है?
उत्तर- क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का आमंत्रण पत्र है |
० कागज पर लिखी सूचना को पढ़कर सोहनी को क्या करना चाहिए ?
उत्तर- कागज़ पर लिखी सूचना को पढ़कर सोहनी को कार्यक्रम में जाना चाहिए |
० आपने भी मैदान में अथवा टेलीविजन पर कोई न कोई मैच देखा होगा। उस मैच के बारे में अपने अनुभव संक्षेप में बताइए |
उत्तर- हाँ, मैंने टेलीविज़न पर टी-20 विश्वकप का मैच देखा है | उसमें भारत, पाकिस्तान को हराकर विजयी बना था |
प्रश्न-4. अब करने की बारी
(क) पता कीजिए और लिखिए –
० हमारे देश का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?– हॉकी
० राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है ? – 29 अगस्त
० राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है ? – मेजर ध्यानचंद
(ख) कुछ वर्ष पहले हॉकी पर आधारित एक हिंदी फिल्म आई थी “चंक दे इंडिया’। क्या आपने वह फिल्म देखी है ? नहीं, तो अपने माता-पिता अथवा शिक्षक से अनुरोध कीजिए कि वह कंप्यूटर, प्रोजेक्टर या अन्य किसी माध्यम से आपको फिल्म दिखाएँ। देखने के बाद लिखें –
1. फिल्म में किन-किन खेलों की झलक देखने को मिली ?
2. फिल्म की कौन-सी दो घटनाएँ आपको सबसे अच्छी लगीं ?
3. फिल्म की कौन-सी बातें आप अपने जीवन में उतारना चाहेंगे?
उत्तर- स्वयं करें |
प्रश्न-5. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –
- हेलसिंकी में ओलम्पिक का आयोजन कब हुआ था ?
- हेलसिंकी ओलम्पिक में हॉकी फाइनल में भारत का मुकाबला किस देश की टीम से हुआ था ?