संचार के साधन Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 अभ्यास - संचार के साधन Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 प्रश्न 1 - प्रश्नों के उत...
संचार के साधन Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 14
अभ्यास - संचार के साधन Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 14
प्रश्न 1 - प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) संचार के साधन किसे कहते हैं?
उत्तर - एक स्थान से दूसरे स्थान तक संदेश या सूचना को पहुँचाने के माध्यम को संचार के साधन कहते हैं।
(ख) संचार के साधनों के लाभ लिखो।
उत्तर - संचार के साधनों के जरिए हम घर बैठे ही दूर-दूर के लोगों से जुड़ते हैं और हमें विभिन्न प्रकार की सूचनाएँ व जानकारियाँ भी मिलती रहती हैं।
(ग) किन्हीं दो संचार साधनों के नाम एवं उनकी उपयोगिता लिखो।
उत्तर - टेलीविजन, मोबाइल।
टेलीविजन- विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को लाइव देखना, देश-विदेश का हाल जानना व मनोरंजन के कार्यक्रम देखना।
मोबाइल – घर बैठे देश-विदेश में बैठे लोगों से बातचीत करना। विडियो कॉलिंग के जरिए आमने-सामने बात करना।
कितना सीखा – 4
प्रश्न 1 - चित्र देखकर संकेतों के अनुसार रंग भरो-
उत्तर - नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 2 - सही कथन के सामने (✓) एवं गलत कथन के सामने (✗) का निशान बनाएँ-
उत्तर -
(अ) हमें सदैव सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए। (✓)
(ब) बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट नहीं लगाना चाहिए। (✗)
(स) सड़क पार करते समय मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। (✓)
(द) कूड़ा इधर-उधर फेंक देना चाहिए। (✗)
प्रश्न 3 - नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 4- मिट्टी के बर्तनों के चित्रों को देखो और इसके उपयोग से मिलान करो-
उत्तर -
प्रश्न 5 - नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 6 - यदि हम यातायात के नियमों का पालन न करें तो क्या होगा?
उत्तर - यदि हम यातायात के नियमों का पालन न करें तो सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ जाएँगी और हम दुर्घटना के शिकार हो जाएँगे।