परिवेशीय पेड़-पौधे Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 

परिवेशीय पेड़-पौधे Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 3


प्रश्न 1 प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) अलग-अलग पेड़-पौधों को कैसे पहचान सकते हैं ?

उत्तर - अलग-अलग पेड़-पौधों को उनकी पत्तियों, फलों, फूलों और लंबाई व तने की मोटाई से पहचाना जा सकता है।

(ख) पेड़-पौधों की देखभाले क्यों करनी चाहिए ?

उत्तर - पेड़-पौधे हमारे लिए हर तरह से लाभदायक हैं। इनसे हमें छाया, लकडियाँ, फल-फूल तथा दैनिक जीवन से संबंधित अनेक उपयोगी वस्तएँ प्राप्त होती हैं। ये वातावरण से कार्बन-डाइऑक्साइड जैसा अशुद्ध गैस लेकर हमें शुद्ध हवा देते हैं। इसलिए हमें पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए।

(ग) आपको एक पौधा लगाना है। कैसे लगाओगे? क्रम से लिखो।

उत्तर - गमले में मिट्टी डालना
मिट्टी को खुरपी से नरम बनाना
मिट्टी में थोड़ा-सा जैविक खाद मिलाना
अंत में पौधे की जड़ को मिट्टी के अंदर दबाकर मग द्वारा धीरे-धीरे पानी डालना।

(घ) पौधों को जीवित रहने के लिए क्या-क्या आवश्यक है?

उत्तर - पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए पानी, धूप, खाद आदि आवश्यक हैं।

(ङ) बेल किसे कहते हैं? किन्हीं तीन बेलों के नाम लिखो।

उत्तर -  जिन पौधों को बढ़ने के लिए किसी सहारे की आवश्यकता होती है उन्हें, बेल या लताएँ कहते हैं।
बेल या लताओं के नाम- अंगूर की बेल, कद् की बेल, सेम की बेल।

प्रश्न 2 -  सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाओ-

(क) पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाते हैं। (✗)
(ख) पेड़-पौधों के सूखने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। (✓)
(ग) सभी पेड़-पौधों के तने एक समान होते हैं। (✗)
(घ) पेड-पौधों को उनकी पत्तियों से भी पहचाना जा सकता है। (✓)

प्रश्न 3 -  अपनी पसंद के पेड़ या पौधे का चित्र बनाओ उसमें रंग भरो।

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4 - एक कागज को लेकर किसी पेड़ के तने पर रखो। उस पर पेंसिल फेरो। आपके कागज पर तने की छाप बन जाएगी। इसी प्रकार अन्य तनों की छाप बनाओ।

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5 - अपने दोस्त के साथ चर्चा करो-

पेड़-पौधों की देखभाल कैसे करेंगे?
पेड़-पौधों की हमारे जीवन में क्या उपयोगिता है?
चर्चा की प्रमुख बातों को चार्ट पर लिखो और अपने स्कूल की दीवार पर चिपकाओ।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
Previous Post Next Post