मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote in Hindi

ईश्वर हर जगह है। - Dr APJ Abdul Kalam महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।    - Dr APJ Abdul Kalam अगर तुम सूरज की तरह च...

ईश्वर हर जगह है। - Dr APJ Abdul Kalam
महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।  - Dr APJ Abdul Kalam
उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है कोई दुर्घटना नहीं।  - Dr APJ Abdul Kalam
पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।  - Dr APJ Abdul Kalam
कविता आपार ख़ुशी या गहरे ग़म से निकलती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote  in Hindi


शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का  - Dr APJ Abdul Kalam
देखिये, भगवान् केवल उन्ही की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं। ये सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट है।  - Dr APJ Abdul Kalam
क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ।  - Dr APJ Abdul Kalam
कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।   - Dr APJ Abdul Kalam
यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।  - Dr APJ Abdul Kalam
छोटा लक्ष्य अपराध है।  - Dr APJ Abdul Kalam
जीवन में लक्ष्य का होना ज़रूरी क्यों है ?  - Dr APJ Abdul Kalam
भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे ” मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।  - Dr APJ Abdul Kalam
अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।  - Dr APJ Abdul Kalam
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।  - Dr APJ Abdul Kalam
मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।   - Dr APJ Abdul Kalam
एंटीबायोटिक दवाओं के व्यापक उपयोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध के प्रसार को बढ़ावा देता है। एंटीबायोटिक दवाओं का स्मार्ट उपयोग इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।  - Dr APJ Abdul Kalam
अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।   - Dr APJ Abdul Kalam
भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam
आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।  - Dr APJ Abdul Kalam
आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है।  - Dr APJ Abdul Kalam
मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote  in Hindi
मुझे बताइए, यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक माहान राष्ट्र हैं। हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?  - Dr APJ Abdul Kalam

 मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।  - Dr APJ Abdul Kalam

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।  - Dr APJ Abdul Kalam

इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।  - Dr APJ Abdul Kalam 

तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।  - Dr APJ Abdul Kalam



 हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।  - Dr APJ Abdul Kalam

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा। - Dr APJ Abdul Kalam

असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।  - Dr APJ Abdul Kalam

जब बच्चे १५,१६, या १७ साल के होते हैं तब वे तय करते हैं कि उन्हें डॉक्टर, इंजिनियर या राजनीतिज्ञ बनना है या मंगल ग्रह या चंद्रमा पे जाना है, और ये वो समय होता है जब आप उन पर काम कर सकते हैं। आप उन्हें अपने सपनो को आकार देने में मदद कर सकते हैं।   - Dr APJ Abdul Kalam

जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं हैं एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है वो है ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।   - Dr APJ Abdul Kalam

राष्ट्रपति पद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। एक बार राष्ट्रपति चुन लिया जाए, तो वह राजनीति से ऊपर है ।  - Dr APJ Abdul Kalam

मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि। आपमें पूर्वाग्रह भी कम होता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।  - Dr APJ Abdul Kalam

भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना होगा, नैतिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध व् स्वस्थ देश। 

दुनिया की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में। मानव विकास में ऐसी असमानता अशांति की प्रमुख वजहों में से एक रहा है, और विश्व के कुछ हिस्सों में हिंसा की भी।  - Dr APJ Abdul Kalam

भारत बिना परमाणु हथियारों के रह सकता है। ये हमारा सपना है, और ये अमेरिका का भी सपना होना चाहिए।  - Dr APJ Abdul Kalam

जीवन एक कठिन खेल है। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं है।  - Dr APJ Abdul Kalam

विज्ञान ने ये प्रमाणित किया है कि मानव शरीर लाखों-लाख परमाणुओं से बना है… उदाहरण के लिए, मैं 5.8×10^27 परमाणुओं से बना हूँ।   - Dr APJ Abdul Kalam

हमें एक अरब लोगों के देश की तरह सोचना और काम करना चाहिए, ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह। सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो!   - Dr APJ Abdul Kalam

भारत में बुनियादी विज्ञान के लिए पर्याप्त धन नहीं है। हमें एक बड़े पैमाने पर निवेश करना है, और मैं इस विचार पर जोर दे रहा हूँ।  - Dr APJ Abdul Kalam

एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक है।  - Dr APJ Abdul Kalam

मेरा बाल बढ़ता ही जाता है; आप इसे रोक नहीं सकते- ये बढ़ता रहता है, ये बेहिसाब बढ़ता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है पश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।  - Dr APJ Abdul Kalam

विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है; हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।  - Dr APJ Abdul Kalam

 चलिए मैं एक लीडर को डिफाइन करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिये। बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे है। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।   - Dr APJ Abdul Kalam

जब वैज्ञानिक और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए भव्य योजनाएं बनायीं जाती हैं, तो क्या सत्ता में बैठे लोग प्रयोगशालाओं और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बलिदानों के बारे में सोचते हैं?  - Dr APJ Abdul Kalam
 
जब आप अपने ऊपर लाइट बल्ब को देखते हैं, आप थॉमस अल्वा एडीसन को याद करते हैं। जब टेलीफ़ोन की घंटी बजती है, आप अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को याद करते हैं। मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। जब आप नीले आकाश में देखते हैं, आप सर सी.वी. रमन के बारे में सोचते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

अब ऊँगली की एक क्लिक पर उपलब्ध जानकारी मुझे आश्चर्यचकित कर देती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

मैं हाई स्कूल में था जब पंडित जवाहरलाल नेहरु ने नयी दिल्ली में भारत का झंडा फहराया था।  - Dr APJ Abdul Kalam

भारत के लिये मेरा 2020 विजन है- इसे एक विकसित राष्ट्र में बदल देना। ये भावात्मक नहीं हो सकता; यह एक जीवन रेखा है। 

ढाई हज़ार सालों से भारत ने किसी पे आक्रमण नहीं किया है।  - Dr APJ Abdul Kalam

हमें याद रखना चाहिए कि कुछ ऐसे देश हैं जो अपनी 30 से 60% बिजली की ज़रूरत न्यूक्लीयर पॉवर सिस्टमस के जरिये पूरा करते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

हमने किसी पे आक्रमण नहीं किया है। हमने किसी पे विजय नहीं प्राप्त की है। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास पे कब्ज़ा नहीं किया है और ना ही अपने जीने का तरीका उनपर थोपने का प्रयास किया है।  - Dr APJ Abdul Kalam

विज्ञान वैश्विक है। आइंस्टीन के समीकरण, ई = mc2, को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है, हम इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।  - Dr APJ Abdul Kalam

कई सालों से, मैंने उड़ पाने की उम्मीद को पाला है; किसी मशीन को स्ट्रैटोस्फीयर के ऊपर और ऊपर जाते हुए संभालना मेरा सबसे प्यारा सपना रहा है।  - Dr APJ Abdul Kalam
राजनीति क्या है? राजनीतिक प्रणाली विकास की राजनीति और राजनीतिक राजनीति के जोड़ के बराबर है।   - Dr APJ Abdul Kalam

आज, भारत प्रति व्यक्ति 682 वाट पॉवर कंज्यूम करता है, विकसित देशों से कहीं कम। जैसे जैसे भारत विकास करेगा, इस निश्चित रूप से बहुत अधिक एनर्जी की ज़रूरत पड़ेगी।   - Dr APJ Abdul Kalam

 राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 हम एक देश के रूप में विदेशी चीजों को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? क्या ये हमारे कोलोनियल इयर्स की विरासत है? हमें विदेशी टीवी सेट्स चाहियें। हमें विदेशी शर्ट्स चाहियें। हमें विदेशी टेक्नोलॉजी चाहिए। इम्पोर्टेड चीजों के लिए इतना जूनून क्यों है? अब्दुल कलाम  - Dr APJ Abdul Kalam

 जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है । शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

मैं हथियारों की होड़ का विशेषज्ञ नहीं हूँ।  - Dr APJ Abdul Kalam

मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी  - Dr APJ Abdul Kalam

जब मैं राष्ट्रपति बना, मैंने संविधान का अध्ययन किया, और मैंने जितना अधिक अध्ययन किया, उतना ही मुझे महसूस हुआ कि ये भारत के राष्ट्रपति को देश को एक विजन देने से नहीं रोकता। अतः जब मैं संसद और विधान सभाओं में गया और विज़न प्रस्तुत किया, तो सभी ने मेरा स्वागत किया, अपनी पार्टी की परवाह किये बगैर।  - Dr APJ Abdul Kalam

 जबकि बच्चे सबसे अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके चारों ओर की दुनिया पूरी कोशिश कर रही है कि वे बाकी सभी लोगों की तरह दिखें।  - Dr APJ Abdul Kalam

अर्थव्यवस्था ने मुझे शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया, लेकिन अंत में मैं इसे पसंद करने लगा।  - Dr APJ Abdul Kalam

 भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए- हमारा खुद का डेवलपमेंट मॉडल होना चाहिए।  - Dr APJ Abdul Kalam

लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं, आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं। मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ, कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।  - Dr APJ Abdul Kalam

शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।  - Dr APJ Abdul Kalam

सभी युद्ध विवाद सुलझाने के तरीके की विफलता को दर्शाते हैं, और युद्ध के बाद उन्हें फिर से विश्वास, भरोसा और साहस पैदा करने की ज़रूरत होती है।  - Dr APJ Abdul Kalam

इग्नाईटेड माइंडस के खिलाफ कोई भी प्रतिबन्ध खड़ा नहीं हो सकता।  - Dr APJ Abdul Kalam

भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता।  - Dr APJ Abdul Kalam

महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की, चुन कर बनती है। इसका मतलब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें।  - Dr APJ Abdul Kalam

यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 जब एक देश हथियारबंद देशों से घिरा होता है तो उसे खुद को तैयार करना पड़ता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

राष्ट्रपति के तौर पे एक बेहद कठिन काम जो मेरे पास था वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना  - Dr APJ Abdul Kalam

 क्षमता का निर्माण करना अंतर को भंग करता है। इससे असमानताएं ख़त्म हो जाती हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

शादी के बारे में, ये – किसी तरह हो नहीं पाया। इतने बड़े परिवार में एक आदमी की शादी ना होना कोई दिक्कत की बात नहीं है।   - Dr APJ Abdul Kalam

 
बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो समाज में भारी परिवर्तन लेकर आई हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote  in Hindi

युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनाना होगा।  - Dr APJ Abdul Kalam

 मैं १८ मिलियन यूथ्स से मिला हूँ, और हर एक यूनीक बनना चाहता है।  - Dr APJ Abdul Kalam

मैं एक बिना पढ़े-लिखे परिवार का वंचित बच्चा था, फिर भी मेरे पास महान शिक्षकों के सानिध्य में रहने का फायदा था।  - Dr APJ Abdul Kalam

अंततः, वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है।  - Dr APJ Abdul Kalam

 मैं एक पायलट से अधिक और कुछ नहीं बनना चाहता था। लेकिन, तकदीर का कुछ और ही प्लान था।  - Dr APJ Abdul Kalam

हमें ऑटोमोबाइल्स के लिए ऐसे इंजेक्शन सिस्टम डेवलप करके जो बायो-फ्यूल्स से चल सकें, फॉसिल फ्यूल्स से छुटकारा पाना ही होगा।  - Dr APJ Abdul Kalam

‘अद्वितीय’ बनने के लिए, चुनौती है सबसे कठिन लडाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है; जब तक आप अपनी मंजिल तक पहुँच ना जाएं।  - Dr APJ Abdul Kalam

मुझे पक्का यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।  - Dr APJ Abdul Kalam

ग्रामीण क्षमता के द्वारा नए बाज़ार बनाये जा सकते हैं, जो रोजगार में वृद्धि कर सकते हैं।  - Dr APJ Abdul Kalam

मैं घूमता हूँ, जब तक मुझे गरमागरम सब्जी की डिश मिलती रहे मैं ठीक हूँ।   - Dr APJ Abdul Kalam

आशा है आपको मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote  in Hindi पोस्ट अवश्य पसंद आयी होगी । इस पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करें । अच्छे विचारों की सभी को ज़रूरत होती है । ये हमारे जीवन को नई दिशा देते हैं । हमें जीवन में आने वाली परिस्थियों का सामना करना सिखाते हैं । सम्बल देते हैं । इसलिए इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जितना हो सके वायरल करें ।

Name

Assessment form,13,Assessment tracker,18,Baby name,11,Balvatika,6,biography,25,Biology,6,CBSE Books Solutions,18,class1,38,Class10,7,Class11,14,Class12,6,Class2,30,class3,61,class4,48,Class5,128,Class6,51,Class7,37,Class8,27,Class9,7,Current affairs,6,DELED Teaching plan,20,Diksha training,40,Drawing,3,E Register,1,Ebooks,3,english,78,English grammar,3,English1,5,English3,12,English4,3,English5,38,English6,10,English7,4,English8,4,Epathshala,97,Essay,1,evs,53,Evs3,16,EVS4,9,Evs5,27,Evs6,3,EVS7,1,EVS8,1,Food,6,General studies,21,Geography,4,Geography6,3,Geography7,1,Geography8,2,Govt order,14,Grammar,2,Health,22,hindi,133,Hindi grammar,10,Hindi quotes,5,Hindi1,14,Hindi10,2,Hindi11,11,Hindi2,20,Hindi3,3,Hindi4,25,Hindi5,40,Hindi6,2,Hindi7,2,Hindi8,2,Hindi9,5,History,7,History6,2,History7,2,History8,3,Informational,15,Kalrava4,1,KVS Books Solution,18,KVS Class 3,17,KVS Hindi 3,15,KVS Maths 3,3,lesson,1,Lesson class,4,Lesson plan,219,Lifestyle,19,Math,88,Math1,4,Math2,5,Math3,14,Math4,3,Math5,33,Math6,14,Math7,10,Math8,3,maths,2,Meena ki duniya,1,mission prerna,15,MobileSathi,3,Model paper,35,NCERT,2,NCERT Books Solutions,18,NECRT,1,Nipun bharat,89,Nipun suchi talika,20,Nisthta Training,1,Online services,1,Online taiyari,16,Online Training,1,Prernaup,5,primary ka master,1,PT,1,Question paper,1,Questions paper,1,Quotes,1,sanskrit,8,Sanskrit3,2,Sanskrit4,1,Sanskrit5,6,Sarkari naukri,1,science,43,Science6,15,Science7,10,Science8,6,stories,6,Syllabus,13,Teacher diary,84,Teacher Handbooks,2,Teacher module,1,Teacher training,2,Teachers diary,1,Teachers modules,1,Technical guruji,17,Time table,2,TLM,24,training,1,UP board solutions,8,UPPSC,1,Useful forms,10,WLE,7,आकलन प्रपत्र,1,निपुण भारत,9,प्राइमरी का मास्टर,1,
ltr
item
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning: मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote in Hindi
मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल एवं प्रेरणादायी विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Best Inspiring Quote in Hindi
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjUUYitVerUon_PvjvsgKN8LMqMWZVcTraN4uIXAS-3K4TOTH5ITnztp2kvclIr1OryXBS8FJs0wir7LvlR_Fe8OYSxoFNn9idFOZwVW_oKpM3uEsDKri3XlUyYxJ9i_g__I4d9lDLdO54/s1600/1620821386146493-0.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjUUYitVerUon_PvjvsgKN8LMqMWZVcTraN4uIXAS-3K4TOTH5ITnztp2kvclIr1OryXBS8FJs0wir7LvlR_Fe8OYSxoFNn9idFOZwVW_oKpM3uEsDKri3XlUyYxJ9i_g__I4d9lDLdO54/s72-c/1620821386146493-0.png
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning
https://www.mobilesathi.com/2021/05/dr-apj-abdul-kalam-best-inspiring-quotes-in-hindi.html
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/2021/05/dr-apj-abdul-kalam-best-inspiring-quotes-in-hindi.html
true
6641913774348167233
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content