KVS NCERT Books Solutions Class 3 Chapter 4 – Man Karta Hai Mobilesathi.Com
KVS NCERT Books Chapter 4 – मन करता है
Question 1:
तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता है? क्यों?
(क) घर में
(ख) स्कूल में
Answer:
(क) घर में – माता-पिता, बड़े भाई-बहन आदि हम पर धौंस जमाते हैं। अक्सर हमारी शरारतों के कारण हम पर धौंस जमाई जाते हैं।
KVS NCERT Books Solutions Class 3 Chapter 4 – Man Karta Hai Mobilesathi.Com
(ख) स्कूल में – क्लास मॉनीटर, टीचर और प्रधानाचार्य जी हम पर धौंस जमाते हैं। जब हम स्कूल में शरारत करते हैं या उनका काम पूरा करके नहीं लाते।
Question 2:
मन करता है चिड़िया बनकर
चीं-चीं चूँ-चूँ शोर मचाऊँ
तुम्हारा मन कब-कब चिड़िया बन जाने को करता है?
Answer:
जब मेरा मन इधर-उधर घूमने को करता है या चिड़िया को उड़ते देखता हूँ, तब मन चिड़िया बन जाने का करता है।
Question 3:
कौन किस पर अकड़ जमाता होगा?
• आसमान में | …………………………………… |
• जंगल में | …………………………………… |
• नदी में | …………………………………… |
• खेल में | …………………………………… |
• स्कूल में | …………………………………… |
• घर में | …………………………………… |
Answer:
• आसमान में | चाँद या पक्षी आसमान पर अकड़ जमाते होगें। |
• जंगल में | शेर जंगल का राजा होने के कारण अकड़ जमाता होगा। |
• नदी में | नदी में मगरमच्छ अकड़ जमाता होगा। |
• खेल में | खेल में कप्तान या बड़े लड़के छोटो पर अकड़ जामते होगें। |
• स्कूल में | स्कूल में मॉनिटर, अध्यापक या प्रधानाचार्य सब पर अकड़ जमाते होगें। |
• घर में | घर में माता-पिताजी, बड़े भाई-बहन अकड़ जमाते होगें। |
Question 1:
तुमने तरह-तरह की मूँछें देखी होंगी।
यहाँ तुम्हारे लिए एक मूँछ बनी है। कुछ मूँछें तुम भी बनाओ और सभी मूँछों को अपने मन से नाम दो।
Answer:
Page No 32:
Question 1:
तुम्हारे घर और स्कूल में किसका क्या करने का मन करता है? लिखो और अपनी सूची अपने साथियों से मिलाकर देखो।
नाम | मन करता है |
Answer:
नाम | मन करता है |
दीदी | खेलना व टी.वी. देखना। |
गीता | हर समय बाहर घूमना। |
साक्षी | हवाई जहाज़ में सैर करना। |
रोहित | खिलौने तोड़ना। |
Question 1:
सामान – तुम्हें चाहिए कोई पतला कागज़, झाड़ू की तीलियाँ, गोंद, टेप, कैंची।
तरीका–
• कागज़ को चौकोर काटो।
• उसमें गोंद या टेप से दो तीलियाँ चिपका लो, जैसा चित्र में दिखाया गया है।
• तीली के निचले हिस्से में पूँछ के लिए एक तिकोना टुकड़ा काटकर चिपका दो।
• पतंग तैयार है।
Answer:
(नोट: इस प्रश्न का उत्तर जैसे पुस्तक में दिया गया है, वैसे ही करना है।)
Page No 33:
Question 1:
सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा?
Answer:
रोज़ संसार को प्रकाश मिल सके इसलिए सूरज आसमान में दौड़ लगाता होगा।
Question 2:
चिड़ियाँ शोर क्यों मचाती होंगी?
Answer:
चिड़ियाँ पेड़ों पर उछल-कूद करके खुश होती होगीं इसलिए शोर मचाती होंगी।
Question 3:
चंदा तारों पर क्यों अकड़ता होगा?
Answer:
चंदा बाकि तारों से बड़ा व ज़्यादा चमकदार है इसलिए अकड़ता होगा।
Question 4:
दादा घर में कैसे धौंस जमाते होंगे?
Answer:
दादा घर में शरारत करने को मना करके, कहीं आने-जाने पर रोक लगाकर धौंस जमाते होगें।
Question 1:
एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।
अब आँखें खोलो। क्या याद है, तुमने किस-किसकी आवाज़ सुनी थी? नीचे उनके नाम लिखो।
Answer:
हमें पक्षियों की आवाज़, पंखे, टी.वी. या ए. सी. की आवाज़, खेलते या रोते बच्चों की आवाज़, गाड़ियों के हार्न की आवाज़ इत्यादि सुनाई देतीं हैं।
Question 2:
एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।
इनमें से कौन-कौन बहुत शोर मचा रहे थे?
Answer:
हवाई जहाज़, शोर करते बच्चे, रोता बच्चा इत्यादि बहुत शोर मचा रहे थे।
- Chapter 1 – कक्कू
- Chapter 2 – शेखीबाज़ मक्खी
- Chapter 3 – चाँद वाली अम्मा
- Chapter 4 – मन करता है
- Chapter 5 – बहादुर बित्तो
- Chapter 6 – हमसे सब कहते
- Chapter 7 – टिपटिपवा
- Chapter 8 – बंदर बाँट
- Chapter 9 – अक्ल बड़ी या भैंस
- Chapter 10 – क्योंजीमल और कैसे कैसलिया
- Chapter 11 – मीरा बहन और बाघ
- Chapter 12 – जब मुझे साँप ने काटा
- Chapter 13 – मिर्च का मज़ा
- Chapter 14 – सबसे अच्छा पेड़