KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Chapter 11 – मीरा बहन और बाघ
Page No 96:
Question 1:
कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया गया है। नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों?
चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग
Answer:
इन सभी चीज़ों में सबसे खतरनाक आग है। एक जगह लगती है तो पूरे घर में फैल सकती है। इससे सब कुछ भस्म हो सकता है।
Question 2:
मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Answer:
गाँव वाले मीरा बहन से नाराज हुए होगें। उन्हें मीरा बहन से ये बातें कही होगीं।- 1. किसी ने कहा होगा आपने ठीक नहीं किया। 2. किसी ने कहा होगा कि ऐसे जानवर के लिए दया रखना मूर्खता है। 3. किसी ने कहा होगा कि अब बाघ किसी जानवर या आदमी को ले गया, तो उसकी ज़िम्मेदार आप होगीं।
Question 1:
गेंवली गाँव के आसपास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकते हैं? उन पर गोला लगाओ।
भैंस, चीता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छू, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?
Answer:
• चीता – जब कोई उनको नुकसान पहुँचाता है या वे बहुत दिनों तक भूखे होते हैं, तब ये खतरनाक हो सकते हैं।
• साँप – जब कोई चलते हुए उन पर पैर रख दे, तब ये अचानक काट लेते हैं।
• बिच्छू – जब इन्हें लगे कि कोई नुकसान पहुँचा रहा है या इसके रास्ते पर आ जाए, तब ये खतरनाक हो सकते हैं।
• भालू – आदमियों से जब इन्हें खतरा लगे, तब ये खतरनाक हो सकते हैं।
• तिलचट्टा – ये गंदगी में रहते हैं। अतः बहुत से रोगाणुओं के वाहक होते हैं। इनसे रोगाणु भोजन में आ सकते हैं और तब ये हमारे लिए खतरनाक हो सकते हैं।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Page No 97:
Question 1:
चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ कि वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?
Answer:
चूहा पकड़ने का पिंजड़ा तारों का बना होता है। इसमें बारीक जाली लगी होती है ताकि चूहा वापस न निकल सके। बाहर का कुंडा निकल जाता है और दरवाजा बन्द हो जाता है। चूहा फंस जाता है।
Question 2:
गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आज़ाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना सही है या गलत? क्यों?
Answer:
किसी आज़ाद पशु-पक्षी को पिंजड़े में बंद करना ठीक नहीं है। आज़ादी सभी को अच्छी लगती है। सभी चाहते हैं कि वह आज़ादीपूर्वक चलें, घूमें और खाएँ। इसमें हस्तक्षेप करने का किसी को अधिकार नहीं है।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Question 1:
अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
(क) बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?
(ख) लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?
(ग) पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे?
Answer:
(क) गाँव बहुत छोटे व कम आबादी वाले होते हैं। भाईचारा भी लोगों के मध्य अच्छा होता है इसलिए तुरंत ही बात फैल जाती है। इसलिए बाघ की खबर भी पूरे गाँव में फैल गई।
(ख) लोग मीरा बहन के पास अपनी परेशानी बताने गए थे। उन्हें यकीन था कि मीरा बहन उनकी समस्या का कोई न कोई हल निकाल लेगीं।
(ग) पिंजड़ा बिना बाघ के ही बन्द हो गया क्योंकि मीरा बहन ने उसे रात में जाकर बंद कर दिया था।
Question 1:
सोचो, अगर यह कहानी बकरी सुनाती, तो क्या-क्या बताती। उसकी कहानी मज़ेदार होती न?
Answer:
1. बकरी बताती कि उसे कैसे बाघ का चारा बनाकर बाँधा गया। 2. रातभर वह कैसे बाघ के बारे में सोच-सोचकर डर से काँप रही थी। 3. उस काली रात में मीरा बहन कैसे उसके लिए देवता के समान आयीं और उन्हें देखकर कैसे उसकी जान में जान आयी।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Question 2:
बकरी अपनी कहानी में क्या-क्या बताती?
Answer:
बकरी ने कहानी सुनाई कि वह एक रात गाय के पास ही बंधी थी। अचानक बाघ आया और गाय पर झपटा। देखते-ही-देखते उसने गाय की गर्दन दबा डाली। यह देखकर मैं इतना डर गई कि मुझे होश ही नहीं रहा। थोड़ी देर बाद जब होश आया, तो देखा बाघ गाय को खा रहा था। मैं तो डरकर एक कोने में छिप गई। सुबह सारे लोग इकट्ठा हो गए। वे ये सब देखकर परेशान हो उठे। सब मिलकर मीरा बहन के पास आए। मीरा बहन ने बाघ को पकड़ने के लिए ऐसा पिंजड़ा बनवाया, जिसमें घुसते ही पिंजड़ा बंद हो जाता था। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुझे बांध दिया गया। मैं तो बहुत ही डर गई और ज़ोर-ज़ोर से मिमियाने लगी। डर के मारे में काँपने लगी। मैं ठंड भरी रात में भी पसीने से भीग गई थी। इतने में आधी रात में मीरा बहन ने पिंजड़े का दरवाजा बंद कर दिया। तब मेरी जान में जान आई और मैं बच गई। वह एक देवी की तरह मेरी सहायता के लिए आयी थीं।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Question 1:
गाँववालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी। कक्कू के घर में रोज़ बिल्ली आकर दूध पी जाती है। कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ।
Answer:
गाँववालों की तरह कक्कू को बिल्ली पकड़ने के लिए एक पिंजरा बनाना पड़ेगा। उसमें कटोरी भर कर दूध रख देगें या एक चूहा बाँध देगें जैसे ही बिल्ली चूहा खाने या दूध पीने आयेगी पिंजरा बंद हो जायेगा और बिल्ली पिंजरे में बंद हो जायेगी।
Page No 98:
Question 1:
ये सभी चित्र किसी एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं? पता करो कौन?
Answer:
ये सभी चीज़ें महात्मा गाँधी से जुड़ी हुई हैं।
Question 1:
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगहों में लिखो।
• अगरतला, अल्मोड़ा, रायपुर, कोच्चि, वडोदरा | ……………………………………. |
• जलेबी, लड्डू, मैसूरपाक, कलाकंद, पेड़ा | ……………………………………. |
• नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, यमुना | ……………………………………. |
• बरगद, नारियल, पीपल, चीड़, नीम | ……………………………………. |
• गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्का | ……………………………………. |
•कुर्ता, साड़ी, फ़िरन, लहँगा, कमीज़ | ……………………………………. |
Answer:
• अगरतला, अल्मोड़ा, रायपुर, कोच्चि, वडोदरा | नगर |
• जलेबी, लड्डू, मैसूरपाक, कलाकंद, पेड़ा | मिठाइयाँ |
• नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, यमुना | नदियाँ |
• बरगद, नारियल, पीपल, चीड़, नीम | पेड़ |
• गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्का | फसल/ अन्न |
• कुर्ता, साड़ी, फ़िरन, लहँगा, कमीज़ | वस्त्र |
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Page No 99:
Question 1:
जानवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगी। कोयल की बोली को जैसे कूकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही अन्य जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं।
नीचे दिए गए खाने में एक तरफ़ जानवरों के नाम हैं, दूसरी तरफ़ बोलियों के। ढूँढ़ निकालो कौन-सी बोली किसकी है?
जानवर | बोलियाँ |
भैंस | मिमियाना |
घोड़ा | रँभाना |
हाथी | चिंघाड़ना |
बकरी | हिनहिनाना |
शेर | रेंकना |
गधा | रँभाना |
गाय | भौंकना |
कुत्ता | दहाड़ना |
Answer:
जानवर | बोलियाँ |
भैंस | रँभाना |
घोड़ा | हिनहिनाना |
हाथी | चिंघाड़ना |
बकरी | मिमियाना |
शेर | दहाड़ना |
गधा | रेंकना |
गाय | रँभाना |
कुत्ता | भौंकना |
Question 1:
हवाई जहाज़ आसमान उड़ रहा है।
तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा। इस वाक्य को फिर से पढ़ो।
हवाई जहाज़ आसमान में उड़ रहा है।
(क) अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो।
• धूप बैठकर ढोकला खाया।
• पुतुल काम करने मना कर दिया।
• लता सब मूँगफली खिलाई।
• पहाड़ी गाँवों बाघ डर बना रहा है।
(ख) अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है।
KVS NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 - Jab Mujhe Saanp Ne Kaata
Answer:
(क)
• धूप में बैठकर ढोकला खाया।
• पुतुल ने काम करने से मना कर दिया।
• लता ने सब को मूँगफली खिलाई।
• पहाड़ी गाँवों में बाघ का डर बना रहा है।
(ख) में, ने, से, ने, को, में, का।