प्रेरणा तालिका क्या है और यह किस प्रकार भरी जायेगी | Prerna Talika Free pdf download Prerna Talika Pdf Download | Prerna Taalika kya hai मि...
प्रेरणा तालिका क्या है और यह किस प्रकार भरी जायेगी | Prerna Talika Free pdf download
Prerna Talika Pdf Download | Prerna Taalika kya hai
मिशन प्रेरणा कार्यक्रम के तहत प्रेरक विद्यालय की संकल्पना व्यक्त की गयी है |
यह तभी संभव होगा , जब विद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त कर ले | इस प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणा सूची में अंकित लर्निंग आउटकम पर कार्य करना है और समय-समय पर बच्चों का परीक्षण भी किया जाएगा |
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि प्रेरणा तालिका ( Prerna Talika ) क्या है और यह किस प्रकार भरी जायेगी | Free pdf download.
प्रेरणा तालिका क्या है ?
प्रेरणा सूची में अंकित दक्षताओं के आधार पर प्रत्येक बच्चे की उपलब्धि दर्ज करने के लिए जो तालिका प्रयुक्त की जायेगी , प्रेरणा तालिका है |बच्चा जिस तिथि को सम्बंधित दक्षता को प्राप्त करता जाएगा , उस तिथि को तालिका में अंकित किया जाएगा |
विषय अध्यापक तिथि अंकित करने से पहले प्रधानाध्यापक को सूचित करेंगे , उनके सहमत होने पर ही तिथि अंकित करेंगे | प्रधानाध्यापक शिक्षकों द्वारा भरी गयी तालिका को प्रमाणित करेंगे |
Prerna Talika pdf download
प्रेरणा सूची और प्रेरणा तालिका में क्या अंतर है ?
प्रेरणा सूची में कक्षावार , हिंदी और गणित की निर्धारित दक्षताओं की सूची है जिसमें कक्षा 1 से 3 तक क्रमशः 14 -14 दक्षताएं और कक्षा 4 से 5 तक क्रमशः 16 -16 दक्षताएं अंकित हैं |
जबकि प्रेरणा तालिका में इन्ही दक्षताओं के आधार पर प्रत्येक बच्चे की उपलब्धि को अंकित किया जाएगा |
LO कोड क्या है ?
प्रेरणा तालिका में दिए गए LO कोड का आशय है Learning Outcome | इसमें हिंदी भाषा के लिए H और गणित विषय के लिए M अंकित है , पहला अंक कक्षा इंगित करता है और शेष दो अंक लर्निंग आउटकम ( दक्षता ) का क्रमांक बताते हैं |
जैसे – H305 तात्पर्य है , कक्षा 3 हिंदी की पांचवी दक्षता और M513 का तात्पर्य है , कक्षा 5 की गणित का तेरहवां लर्निंग आउटकम |
यह LO कोड प्रेरणा तालिका के संशोधित प्रारूप में दिया गया है जो विद्यालयों को उपलब्ध कराई गयी हैं |
प्रेरणा तालिका भरने संबंधी निर्देश
राज्य परियोजना उ०प्र० द्वारा प्रेरणा तालिका भरे जाने सम्बन्धी आदेश जारी किया है | कक्षा-शिक्षण के दौरान जैसे-जैसे बच्चे लर्निंग आउटकम प्राप्त करते जायेंगे , उसी के अनुरूप लर्निंग आउटकम प्राप्ति तिथि को उनके नाम के सम्मुख सम्बंधित खाने में दर्ज किया जाएगा | आंकलन के लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं आयोजित की जायेगी |











