हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6

हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6 हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर ...

हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6
हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर
Exercise ( अभ्यास )
बोध प्रश्न : हाँ में हाँ प्रश्न उत्तर
प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –
(क) लोककथा में किस तरह के लोगों पर व्यंग किया गया है ?
उत्तर – इस लोककथा में झूँठ-मूठ में हाँ में हाँ मिलाने वाले लोगों पर व्यंग किया गया है |
(ख) इस लोककथा में यातायात के किन-किन साधनों का नाम आया है ?

उत्तर – इस लोककथा में हाथी, ऊँट, घोड़ा और पालकी नामक यातायात के साधनों का नाम आया है|
(ग) ‘हाँ में हाँ’ लोककथा से क्या सीख मिलती है ?

उत्तर – इस लोककथा से सीख मिलती है कि न तो हमें झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ मिलानी चाहिए और न ही सुननी चाहिए|
प्रश्न (2) सोच – विचार : बताइए-
यदि तुम मंत्री की जगह होते तो सवारी के विषय में क्या सलाह देते और क्यों ?

उत्तर – मैं उनको घोड़े से सवारी करने की सलाह देता| क्योंकि घोड़े से सकरे और उबड़-खाबड़ रास्ते से भी जाया जा सकता है और जब चाहें , जहां चाहे रुक सकते हैं |
प्रश्न (3) : भाषा के रंग –

इस वर्ग पहेली में कुछ नदियों के नाम हैं | उन्हें ढूंढ़कर लिखिए –
ब्र य मु ना ह का वे री
ह् रा च ज गो दा व री
म वी प गं गा झे ल म
पु न र्म दा क गो म ती
त्र चे ना ब स त लु ज

haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6

उत्तर – ब्रह्मपुत्र , गोदावरी, कावेरी, नर्मदा, गोमती, झेलम, गंगा, सतलुज, चेनाब, यमुना, रावी|
प्रश्न (4) : आपकी कलम से –
इन बिन्दुओं के आधार पर किसी स्थान की यात्रा की योजना बनाकर लिखिए –

कहाँ जायेंगे ? किन-किन साधनों से जायेंगे ? कौन-कौन साथ होंगे ? वहाँ क्या-क्या करेंगे ? खर्च का भी अनुमान करके लिखिए |

उत्तर- छात्र स्वयं लिखें |
प्रश्न 5) : अब करने की बारी –
(क) इस कहानी पर अपनी कक्षा में अभिनय कीजिए |

उत्तर – अपने साथी छात्रों के साथ मिलकर अभिनय करें |
(ख) इसी प्रकार की एनी लोककथाओं , हास्य कविताओं, चुटकुलों का संग्रह कीजिए |

उत्तर- छात्र स्वयं करें |
(ग) पाठ में आए मुहावरे ढूँढिए और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए |

उत्तर – मन चंगा तो कठौती में गंगा – मन की शान्ति ही सुख की जननी है – जो मन से सुखी है उसे घर पर ही सारे तीर्थ होने का अहसास होगा क्योंकि कहा गया है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा |
(घ) पता कीजिए और लिखिए –

    आपके घर से गंगा जी कितनी दूर हैं ?
    वहाँ किन-किन साधनों से जा सकते हैं ?
    आपके मत में वहाँ जाने के लिए सबसे अच्छा साधन कौन-सा होगा और क्यों ?

उत्तर – छात्र अपने अनुभव के आधार पर स्वयं लिखें |
(ड.) हमारे आसपास बहुत-सी नदियाँ होती हैं जो हमारे बहुत काम आती हैं | वर्ष में कई पर्व – त्योहार आते हैं जब हम नदियों में स्नान करते हैं | बताइए –

    आपके आस-पास कौन-कौन सी नदियाँ हैं ?
    आपका परिवार इनमें कब-कब स्नान के लिए जाता है ?
    नदियों में स्नान करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए |

उत्तर- छात्र अपने अनुभव के आधार पर स्वयं लिखें |
(च) नीचे लिखे अनुच्छेद को पढ़िये और समझिए –

दो चूहे कहीं घूमने निकले | रास्ते में उन्हें हाथी मिला | एक चूहे ने मूछें फड़काते हुए हुए उससे लड़ने को कहा | हाथी ने लड़ने से मना कर दिया | दूसरे चूहे ने कहा कि वह हम दो से घबरा गया है, लड़ेगा नहीं |

इस अनुच्छेद को संवाद शैली में बदल सकते हैं | परिवर्तन इस प्रकार से होगा –

एक चूहा – अरे ओ हाथी ! बोल क्या हमसे लड़ेगा |

दूसरा चूहा – रहने दे , वह घबरा गया है | हम दो हैं न | वह हमसे नहीं लड़ेगा|

    अब आप भी नीचे दिए गए अनुच्छेद को संवाद शैली में बदलिए –

फरजाना को स्कूल से घर आने में देर हो गई | मम्मी ने देर से आने का कारण पूछा | फरजाना ने बताया कि साइकिल की चैन टूट गई थी | उसे ठीक कराने में देर हो गई |

मम्मी – फरजाना ! आज तुम्हें स्कूल से आने में इतनी देर क्यों हो गई |

फरजाना – मम्मी ! क्या बताऊँ ? आज लौटते समय साइकिल की चैन टूट गयी थी , जिसको ठीक कराने में देर हो गई |
(छ) कविता को पढ़कर सवालों के उत्तर दीजिए –

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग-रूप वेश-भाषा चाहे अनेक हैं |
बेला, गुलाब, जूही, चम्पा, चमेली,
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं|
गंगा-यमुना , ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी,
जाके मिल गई सागर में, हुई सब एक हैं|
कोयल की कूक प्यारी, पपीहे की टेर न्यारी,
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक हैं|

कविता में –
० किन-किन फूलों के नाम हैं ?

उत्तर – बेला, गुलाब, जूही, चम्पा, चमेली
० किन-किन नदियों के नाम हैं ?

उत्तर – गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी
० किन-किन पक्षियों के नाम हैं ?

उत्तर – कोयल, पपीहा और बुलबुल
लिखिए, जो कविता में नहीं है –

    पाँच फूलों के नाम – कमल, गुड़हल, रजनीगंधा, गेंदा, सूरजमुखी

    तीन नदियों के नाम – गोमती, सरयू, राप्ती, गण्डकी और सतलज
    पाँच पशु-पक्षियों के नाम – शेर, बकरी, तोता, कबूतर और गौरैया

प्रश्न (6) मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

उत्तर – (1) राजा ने कहाँ जाने की इच्छा जताई ?

(2) हाथी के बारे में मंत्री के क्या विचार थे ?
प्रश्न (7) : इस कहानी से –

(क) मैंने सीखा – झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ नहीं मिलाना चाहिए |
(ख) मैं करूंगी / करूँगा – मैं स्वयं कभी भी झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ नहीं मिलाऊँगा |
haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6 || haan mein haan prashn uttar

up board or up scert text books की सभी कक्षाओं के सभी विषयों के सोलूशन्स के लिए www.mobilesathi.com वेबसाइट पर आपका स्वागत है। 
Name

Assessment form,13,Assessment tracker,18,Baby name,11,Balvatika,6,biography,25,Biology,6,CBSE Books Solutions,18,class1,38,Class10,7,Class11,14,Class12,6,Class2,30,class3,66,class4,48,Class5,128,Class6,51,Class7,37,Class8,27,Class9,7,Current affairs,6,DELED Teaching plan,20,Diksha training,40,Drawing,3,E Register,1,Ebooks,5,english,78,English grammar,3,English1,5,English3,12,English4,3,English5,38,English6,10,English7,4,English8,4,Epathshala,97,Essay,1,evs,53,Evs3,16,EVS4,9,Evs5,27,Evs6,3,EVS7,1,EVS8,1,Food,6,General studies,21,Geography,4,Geography6,3,Geography7,1,Geography8,2,Govt order,14,Grammar,2,Health,22,hindi,138,Hindi grammar,10,Hindi quotes,5,Hindi1,14,Hindi10,2,Hindi11,11,Hindi2,20,Hindi3,8,Hindi4,25,Hindi5,40,Hindi6,2,Hindi7,2,Hindi8,2,Hindi9,5,History,7,History6,2,History7,2,History8,3,Informational,15,Kalrava4,1,KVS Books Solution,18,KVS Class 3,17,KVS Hindi 3,15,KVS Maths 3,3,lesson,1,Lesson class,4,Lesson plan,219,Lifestyle,19,Math,88,Math1,4,Math2,5,Math3,14,Math4,3,Math5,33,Math6,14,Math7,10,Math8,3,maths,2,Meena ki duniya,1,mission prerna,15,MobileSathi,3,Model paper,36,Nat Exam,1,NCERT,2,NCERT Books Solutions,18,NECRT,1,Nipun bharat,93,Nipun suchi talika,20,Nisthta Training,1,Online services,1,Online taiyari,16,Online Training,1,Prernaup,5,primary ka master,1,PT,1,Question paper,1,Questions paper,1,Quotes,1,sanskrit,8,Sanskrit3,2,Sanskrit4,1,Sanskrit5,6,Sarkari naukri,1,School readyness,1,science,43,Science6,15,Science7,10,Science8,6,stories,6,Syllabus,13,Teacher diary,86,Teacher Handbooks,2,Teacher module,1,Teacher training,2,Teachers diary,1,Teachers modules,1,Technical guruji,17,Time table,3,TLM,31,training,1,UP board solutions,8,UPPSC,1,Useful forms,10,WLE,7,आकलन प्रपत्र,1,निपुण भारत,9,प्राइमरी का मास्टर,1,
ltr
item
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning: हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6
हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhNTnMS0tIANo1w9Esom3il33oiRN4B4yNgHeea4KuRHCX5y421pqVndtltDEWnbw5-MOKaPDPFLGAgGCdvURTtEfu_1HIKqxomH8hRJ7Byw9wXzaP_ZaCybMbOrladqjS4tyDno2i0iQpMRqe7xIL99M6PVIUTaUIEkJU332uElj2rmgjb3R2I1W94uyM
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhNTnMS0tIANo1w9Esom3il33oiRN4B4yNgHeea4KuRHCX5y421pqVndtltDEWnbw5-MOKaPDPFLGAgGCdvURTtEfu_1HIKqxomH8hRJ7Byw9wXzaP_ZaCybMbOrladqjS4tyDno2i0iQpMRqe7xIL99M6PVIUTaUIEkJU332uElj2rmgjb3R2I1W94uyM=s72-c
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning
https://www.mobilesathi.com/2023/08/4-6-haan-mein-haan-class-4-hindi.html
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/2023/08/4-6-haan-mein-haan-class-4-hindi.html
true
6641913774348167233
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content