बाल गंगाधर तिलक कक्षा 4 फुलवारी पाठ 11 | Bal Gangadhar Tilak Class 4 Phulwari Chapter 11

 Bal Gangadhar Tilak Class 4 Phulwari Chapter 11 | बाल गंगाधर तिलक कक्षा 4 फुलवारी पाठ 11 Solution for SCERT UP Board textbook Kalrav ( Ful...

 Bal Gangadhar Tilak Class 4 Phulwari Chapter 11 | बाल गंगाधर तिलक कक्षा 4 फुलवारी पाठ 11


Solution for SCERT UP Board textbook Kalrav ( Fulwari ) कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 11 बाल गंगाधर तिलक ” solution hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 chapter 11 “Bal Gangadhar Tilak” , please drop a comment below.
 

बाल गंगाधर तिलक जीवन परिचय ( Bal Gangadhar Tilak Biography )

    Exercise ( अभ्यास ) -

(क) मैंने सीखा –

जीवन परिचय

बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई सन 1856 ई० को महाराष्ट्र राज्य में कोंकण जिले के रत्नागिरि नामक स्थान में हुआ था | इनके पिता का नाम गंगाधर राव और माता का नाम पार्वती बाई था | इनका बचपन का नाम केशव था | छोटा होने के कारण घर में लोग इन्हें ‘बाल’ कहकर पुकारते थे | बाद में यही नाम प्रचलित हो गया |

तिलक कुशाग्र बुद्धि के बालक थे | विद्यालय जाने पूर्व ही इन्होने अनेक संस्कृत ग्रन्थ याद कर लिए थे | इनकी प्रतिभा से शिक्षक बहु प्रभावित थे | गणित, इतिहास और संस्कृत इनके पसंदीदा विषय थे | गणित के कठिन से कठिन प्रश्न वे मौखिक रूप से हल कर लेते थे |

किशोरावस्था के ही इनके माता-पिता का देहांत हो गया था | इनका विवाह सत्यभामा बाई से हुआ | विवाह में इन्होने दहेज़ में कुछ नहीं लिया | सन 1877 ई० में बी०ए० परीक्षा उत्तीर्ण कर इन्होनें कानून की डिग्री प्राप्त कर ली और इसके बाद वकालत करने लगे |
स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान
तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे | इसलिए इन्होने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए ‘केसरी’ तथा ‘मराठा’ नामक पत्र भी निकाले | इन समाचार पत्रों के माध्यम से ये ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने का सन्देश देते थे | पत्रों के माध्यम से इन्होने स्वतंत्रता के प्रति लोगों में नयी चेतना जगाई | इनका लेख सबका ध्यान आकर्षित करते थे | इनके कार्यों और विचारों के कारण सब लोग इनका आदर करने लगे और इनके नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द प्रचलित हो गया |

बाल गंगाधर तिलक ने विधवा-विवाह एवं महिला-शिक्षा पर विशेष जोर दिया | बाल-विवाह जैसी कुरीति का विरोध किया और मजदूरों की दशा सुधारने के लिए आन्दोलन चलाया | इन्होने स्वदेशी की भावना का प्रचार किया |

तिलक के स्वतन्त्र और उग्र विचारों के कारण अंग्रेज सरकार इन्हें बार-बार जेल में डालती रही | सन 1907 ई० के सूरत अधिवेशन में इन्होने सिंह गर्जना की – “स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम उसे लेकर रहेंगे |” ब्रिटिश सरकार ने इन पर सन 1908 ई० में राजद्रोह का मुकदमा चलाया और छः वर्ष की सजा देकर मांडले (म्यांमार) जेल में डाल दिया | यह समाचार पूरे भारत में आग की तरह फ़ैल गया | इसके विरोध में मुंबई बाजार तथा मिलें बंद हो गई |
लेखन कार्य
जेल में इन्होने तीन पुस्तकों की रचना की | पहली पुस्तक थी – ‘गीत रहस्य’ जो बहुत प्रसिद्ध हुई | इस पुस्तक से इनकी विद्वता और अध्ययनशीलता का पता चलता है | अन्य दो पुस्तकें थी –‘ओरियन’ और आर्कटिक होम इन वेदाज’ | छः वर्ष की सजा पूरी कर वे सन 1914 ई० में मांडले जेल से बाहर आये | बाहर आकर वे स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य में जी जान से जुट गए |

स्वतंत्रता का यह चमकता नक्षत्र 1 अगस्त 1920 ई० को सदा के लिए अस्त हो गया | लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचार, देशभक्ति और स्वातंत्र्य -प्रेम हमारे लिए सदा ही प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे |
Exercise ( अभ्यास )
बोध प्रश्न :
प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –
(क) बालक गंगाधर ने शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों को कैसे हल किया ?

उत्तर- बालक गंगाधर ने शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों को अपने मस्तिष्क में हल किया |
(ख) तिलक के नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द कैसे जुड़ा ?

उत्तर- तिलक द्वारा लिखे गए लेख लोगों को आकर्षित करते थे | इनके कार्यों और विचारों से लोग प्रभावित हुए और उनके नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द जुड़ गया |
(ग) लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने क्या नारा दिया ?

उत्तर- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ” स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और उसे हम लेकर रहेंगे |” का नारा दिया |
(घ) पाठ में लोकमान्य तिलक की किन-किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है ?
उत्तर- इस पाठ में लोकमान्य तिलक की निम्न विशेषताओं का वर्णन किया गया है –

    कुशाग्र बुद्धि
    कुशल सम्पादक
    समाज सुधारक
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
    प्रसिद्ध लेखक

(क) ० पाठ में जिन-जिन शब्दों के मतलब (अर्थ) नहीं पता है, उन्हें छाँटकर अपनी कॉपी पर लिखिए |

० शब्दकोष या शिक्षक की मदद से इनके अर्थ पता कीजिए |
० अब इन शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए |
शब्द अर्थ वाक्य प्रयोग
देहांत मृत्यु आज राम के दादाजी का देहांत हो गया |

छात्र इसी प्रकार कठिन शब्दों को ढूंढकर लिखें और अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग करें |
(ख) प्रत्येक वाक्य की खाली जगह में उसके दाईं ओर लिखे शब्द का सही रूप लिखिए – उदाहरण के लिए पहला वाक्य लिखिए –

    तिलक नियमित रूप से व्यायाम करते थे | (नियम)
    तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे | (स्वतंत्र)
    उनके लेख सबका ध्यान आकर्षित करते थे | (आकर्षण)

(ग) शब्दों को उदाहरण के अनुसार स्त्रीलिंग में बदलिए – जैसे : लेखक – लेखिका
शिक्षक शिक्षिका
बालक बालिका
नायक नायिका

(घ) शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़िए –

आश्चर्य , कुशाग्र , राष्ट्रीय , संघर्ष , सन्देश , आकर्षित , स्रोत , रुष्ट , विद्वता
(ड.) समान अर्थ वाले शब्द बताइए –
शब्द समान अर्थ वाले शब्द
रुष्ट नाराज
सम्मान आदर
कठिन जटिल
निर्धन गरीब
(च) ‘स्वतंत्र’ शब्द में ‘ता’ लगाने पर ‘स्वतंत्रता’ बनता है | इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाइए –
निर्धन निर्धनता
सज्जन सज्जनता
कठोर कठोरता
मानव मानवता
उदार उदारता
कोमल कोमलता
(छ) नीचे दिए गए सर्वनाम शब्दों के बहुवचन रूप पढ़िए , समझिए और पूरा कीजिए –
सर्वनाम शब्द बहुवचन रूप सर्वनाम शब्द बहुवचन रूप
वह यह मैं हम
यह ये मुझे हमको
उसने उन्होंने मुझसे हमसे
उसका उनका मेरे लिए हमारे लिए
उसके उनके मेरा हमारा
इसने इन्होने मुझमें हममें
इसका इनका किसका किनका
किस पर किन पर
3 : आपकी कलम से –
(क) नीचे लिखे प्रत्येक शीर्षक पर दो-तीन वाक्य लिखिए –

तिलक का बचपन –

    तिलक बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे |
    बचपन में तिलक को घरवाले ‘बाल’ कहकर पुकारते थे |

तिलक की शिक्षा

    गणित, इतिहास और संस्कृत तिलक के प्रिय विषय थे |
    बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तिलक ने क़ानून की डिग्री प्राप्त की |

स्वतंत्रता के लिए तिलक का योगदान

    अपने समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना |
    अपने स्वतन्त्र और उग्र विचारों से अंग्रेजों को चुनौती देना |
    ” स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है ” का नारा दिया |

(ख) पाठ में आए इन वाक्यों में कुछ सवालों के जवाब छिपे हैं | उदाहरण के अनुसार इन वाक्यों पर प्रश्न बनाइए –
जवाब सवाल
बाल गंगाधर तिलक का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी नामक स्थान में हुआ | बाल गंगाधर तिलक का जन्म कहाँ हुआ था ?
तिलक कुशाग्र बुद्धि के बालक थे | तिलक बचपन में कैसे थे ?
तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे | तिलक किसको स्वतंत्रता का आधार मानते थे ?
तिलक ने जेल में तीन पुस्तकों की रचना की | तिलक ने जेल में कितनी पुस्तकों की रचना की ?
4. अब करने की बारी –

लोकमान्य तिलक के जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों का संकलन कीजिए |

उत्तर- छात्र स्वयं करें |
5. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

    तिलक का जन्म कहाँ हुआ था ?
    बालक तिलक के बचपन का क्या नाम था ?

6. इस पाठ से –
(क) मैंने सीखा –
(ख) मैं करूँगा / करूँगी –

उत्तर- छात्र स्वयं लिखें |
Name

Assessment form,13,Assessment tracker,18,Baby name,11,Balvatika,6,biography,25,Biology,6,CBSE Books Solutions,18,class1,38,Class10,7,Class11,14,Class12,6,Class2,30,class3,66,class4,48,Class5,128,Class6,51,Class7,37,Class8,27,Class9,7,Current affairs,6,DELED Teaching plan,20,Diksha training,40,Drawing,3,E Register,1,Ebooks,5,english,78,English grammar,3,English1,5,English3,12,English4,3,English5,38,English6,10,English7,4,English8,4,Epathshala,97,Essay,1,evs,53,Evs3,16,EVS4,9,Evs5,27,Evs6,3,EVS7,1,EVS8,1,Food,6,General studies,21,Geography,4,Geography6,3,Geography7,1,Geography8,2,Govt order,14,Grammar,2,Health,22,hindi,138,Hindi grammar,10,Hindi quotes,5,Hindi1,14,Hindi10,2,Hindi11,11,Hindi2,20,Hindi3,8,Hindi4,25,Hindi5,40,Hindi6,2,Hindi7,2,Hindi8,2,Hindi9,5,History,7,History6,2,History7,2,History8,3,Informational,15,Kalrava4,1,KVS Books Solution,18,KVS Class 3,17,KVS Hindi 3,15,KVS Maths 3,3,lesson,1,Lesson class,4,Lesson plan,219,Lifestyle,19,Math,88,Math1,4,Math2,5,Math3,14,Math4,3,Math5,33,Math6,14,Math7,10,Math8,3,maths,2,Meena ki duniya,1,mission prerna,15,MobileSathi,3,Model paper,36,Nat Exam,1,NCERT,2,NCERT Books Solutions,18,NECRT,1,Nipun bharat,93,Nipun suchi talika,20,Nisthta Training,1,Online services,1,Online taiyari,16,Online Training,1,Prernaup,5,primary ka master,1,PT,1,Question paper,1,Questions paper,1,Quotes,1,sanskrit,8,Sanskrit3,2,Sanskrit4,1,Sanskrit5,6,Sarkari naukri,1,School readyness,1,science,43,Science6,15,Science7,10,Science8,6,stories,6,Syllabus,13,Teacher diary,86,Teacher Handbooks,2,Teacher module,1,Teacher training,2,Teachers diary,1,Teachers modules,1,Technical guruji,17,Time table,3,TLM,31,training,1,UP board solutions,8,UPPSC,1,Useful forms,10,WLE,7,आकलन प्रपत्र,1,निपुण भारत,9,प्राइमरी का मास्टर,1,
ltr
item
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning: बाल गंगाधर तिलक कक्षा 4 फुलवारी पाठ 11 | Bal Gangadhar Tilak Class 4 Phulwari Chapter 11
बाल गंगाधर तिलक कक्षा 4 फुलवारी पाठ 11 | Bal Gangadhar Tilak Class 4 Phulwari Chapter 11
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEi7CoQa1C-r_sJ41H3hZLGg0mxzeQKYwqNw0_D6ELW3Ht1zjb7Jt79ZeKfDkO7yEKOfD5yxWuQ7eEazwimWqZhnoQGD16qj-dlBz4TTRE1Adkg9BqiKvW1UoGA18dpJIUzRfomFMkAaiugxCyJxGXJWtE5dkh6J5HJbfCcpz0qitMUcUxRG6ptJ4DN7GtQ
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEi7CoQa1C-r_sJ41H3hZLGg0mxzeQKYwqNw0_D6ELW3Ht1zjb7Jt79ZeKfDkO7yEKOfD5yxWuQ7eEazwimWqZhnoQGD16qj-dlBz4TTRE1Adkg9BqiKvW1UoGA18dpJIUzRfomFMkAaiugxCyJxGXJWtE5dkh6J5HJbfCcpz0qitMUcUxRG6ptJ4DN7GtQ=s72-c
Mobile Sathi ◊ A Great Platform to Online Learning
https://www.mobilesathi.com/2023/08/bal-gangadhar-tilak-class-4-phulwari.html
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/
https://www.mobilesathi.com/2023/08/bal-gangadhar-tilak-class-4-phulwari.html
true
6641913774348167233
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content