Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 18 मोहम्मद साहब (जीवनी) solution Hindi pdf, | If you have query re...
Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 18 मोहम्मद साहब (जीवनी) solution Hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 Kalrav ( Fulwari ) chapter 18 Mohammad Sahab, please drop a comment below.
मोहम्मद साहब (जीवनी) कक्षा 4 फुलवारी पाठ 18
1: बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –
(क) मोहम्मद साहब के जन्म के समय अरब में क्या-क्या बुराइयाँ फैली थीं ?
उत्तर- उस समय लोग अनेक किस्म के अंधविश्वासों में जकड़े हुए थे | लोग जादू-टोने में विश्वास करते थे, जुआ खेलते थे और मदिरा पीकर आपस में लड़ते – झगड़ते थे | छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे के प्राणों के प्यासे हो जाते थे |
(ख) मोहम्मद साहब अपने विरोधियों से गुफा में कैसे बचे ?
उत्तर- मोहम्मद साहब जिस गुफा में छिपे हुए थे, उस गुफा के मुंह पर मकड़ी ने जाला बुन दिया | जिसे देखकर लोगों ने समझा कि अन्दर कोई नहीं गया है और वे लोग चले गए | इस प्रकार मोहम्मद साहब अपने विरोधियों से बचे |
(ग) हिजरत किसे कहते हैं ?
उत्तर- मक्का से मदीना की यात्रा ‘हिजरत’ कहलाती है |
(घ) मोहम्मद साहब ने मानवता को क्या संदेश दिया ?
उत्तर- मोहम्मद साहब ने कहा “ईश्वर एक है और वह एकता को पसंद करता है|”
2: भाषा के रंग –
(क) नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए –
प्रसिद्ध, अवस्था, प्रशंसा, एकांत, चिंतन, समृद्धि, हिजरत, घोषणा, क्षमा, प्रार्थना
उत्तर- स्वयं करें |
(ख) ‘देह’ और ‘अंत’ मिलाकर शब्द बनता है- देह + अंत – देहांत। इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों को मिलाकर नया शब्द बनाइए –
सुख +अंत | सुखान्त |
सीमा + अंत | सीमान्त |
दुख + अंत | दुखांत |
वेद + अंत | वेदांत |
(ग) ‘पालन-पोषण’ में दो शब्दों का योग है। इस तरह दो शब्दों के मेल से बने शब्दों को युग्म शब्द कहते है। पाठ में आए ऐसे युग्म शब्दों को ढूँढ़ कर लिखिए।
उत्तर- आस-पास, जादू-टोने, लड़ते-झगड़ते, बुरा-भला |
(घ) ‘साधारण’ शब्द का विलोम बनाने के लिए उसके पहले ‘अ’ जोड़ देते हैं और शब्द बन जाता है – असाधारण | इसी प्रकार इन शब्दों के पूर्व ‘अ’ लगाकर उनके विलोम शब्द बनाइए –
अ + सहयोग | असहयोग |
अ + निश्चय | अनिश्चय |
अ + धर्म | अधर्म |
अ + शांति | अशांति |
अ + भूतपूर्व | अभूतपूर्व |
अ + विश्वस्त | अविश्वस्त |
(ड.) नीचे बने चक्र में क्रमशः दो, तीन, चार और पाँच अक्षरों वाले दो-दो शब्द उदाहरण के लिए दिए गए हैं इसी प्रकार पुस्तक से ढूँढकर पांच-पांच शब्द प्रत्येक चक्र में लिखिए –
पहला चक्र | कुछ, दिन, गुफा, तीन, चलो |
दूसरा चक्र | नगर, उनकी, आमिना, पोषण, नगर |
तीसरा चक्र | हजरत, बचपन, मेहनत, प्रचलित, बराबर |
चौथा चक्र | मलयालम, मोहम्मद, अबूतालिब, ईमानदारी, व्यवहार |
(च) कुछ मुहावरे और उनके अर्थ दिए गए हैं। इन मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
अकड़ दिखाना | घमंड करना | पैसा अधिक हो जाने पर लोग अकड़ दिखाने लगते हैं |
प्राणों का प्यासा होना | मार डालने पर उतारू होना | अर्जुन, जयद्रथ के प्राणों के प्यासे हो गए |
बुरा भला कहना | बुराई करना | आज पड़ोसी ने नौकर को बुरा भला कहा |
अपनी बात पर जमे रहना | दृढ़ होना | वकील के बार-बार पूछने पर भी राजू अपनी बात पर जमा रहा |
(छ) नीचे के अंश में दो ऐसे वाक्य आ गए हैं हैं जो बाकी वाक्य़ों से मेल नहीं खाते। उन्हें ढूँढकर अलग कीजिए और बाकी अंश का सुलेख अपनी कापी में कीजिए –
एक खरगोश के दो बच्चे थे । एक काला और एक सफेद । दोनों बच्चे बड़े सुंदर थे। दुकानदार ने कहा- एक टोपी का मूल्य पाँच रुपये हैं। एक दिन मेरी सहेली गेंद से खेल रही थी, तो सफेद खरगोश को गेंद लग गई। मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं सफेद खरगोश को अपने घर ले आई। उसको दवा लगाई | पैसे दो और टाफी लो। थोड़ी देर बाद वह दौड़ने लगा तो मैं उसको फिर बागीचे में छोड़ आई। अब वह अक्सर हमारे घर आता है।
3: आपकी कलम से –
पाँच बातें लिखिए जो मोहम्मद साहब ने मानवता की भलाई के लिए कहीं।
- सभी मनुष्य बराबर हैं, कोई ऊँचा या नीचा नहीं है |
- मनुष्य की वह रोजी सबसे पवित्र है, जो उसने अपने हाथ से मेहनत करके कमाई है |
- बदला लेने से क्षमा कर देना अच्छा है |
- पड़ोसी को कष्ट देने वाला आदमी कभी जन्नत में नहीं जा सकता |
- आदमी को अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा गरीबों की मदद में लगाना चाहिए |
4: अब करने की बारी –
(क) गौतम बुद्ध, ईसा मसीह और गुरुनानक की जीवनियाँ अपने बड़ों से सुनिए।
(ख) अपनी कॉपी में प्रथम अनुच्छेद का सुलेख कीजिए |
उत्तर- उपरोक्त दोनों प्रश्नों में बताए तरीके से कार्य पूर्ण करें |
5: मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –
- हजरत मोहम्मद साहब का जन्म कहाँ हुआ था ?
- उनके माता-पिता का क्या नाम था ?