Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 19 श्रुति की समझदारी (कहानी) solution Hindi pdf, | If you have quer...
Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 19 श्रुति की समझदारी (कहानी) solution Hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 Kalrav ( Fulwari ) chapter 19 Shruti ki Samajhdari, please drop a comment below.
श्रुति की समझदारी (कहानी) कक्षा 4 फुलवारी पाठ 19
1: बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –
(क) श्रुति के घर के आस-पास के गरीब लोग रोजी-रोटी के लिए क्या काम करते थे?
उत्तर- श्रुति के घर के आस-पास के गरीब लोग रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करते थे |
(ख) श्रुति की मम्मी ने अंजू की माँ को बार-बार क्या समझाया?
उत्तर- श्रुति की मम्मी ने अंजू की मां को समझाया कि उनको अंजू की साफ़-सफाई का ध्यान रखना चाहिए |
(ग) एक दिन श्रुति ने खेल-खेल में ही अंजू से क्या पूछा?
उत्तर- श्रुति ने अंजू से पूछा कि वह स्कूल क्यों नहीं जाती है |
(घ) श्रुति ने शाम को पापा से किस काम के बारे में बात की?
उत्तर- श्रुति ने शाम को अपने पापा से पास में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के बारे में बात की |
(ड) किस बात से श्रुति की खुशी का ठिकाना न रहा ?
उत्तर- श्रुति के पापा ने पटाखा फैक्ट्री में छापा मारकर बच्चों को मुक्त कराया और उनका दाखिला पास के सरकारी स्कूल में करा दिया | इससे श्रुति की खुशी का ठिकाना न रहा |
2: नीचे लिखे शब्दों में से सही शब्द छाँटकर वाक्यों को पूरा कीजिए –
(साफ-सुथरी, पढ़-लिख, धमा-चौकड़ी, घुल-मिल)
(क) धीरे-धीरे वह श्रुति के साथ घुल-मिल गई।
(ख) अंजू अब साफ-सुथरी रहने लगी।
(ग) बच्चे गली-मोहल्ले में धमा-चौकड़ी करते रहते हैं। .
(घ) तुम भी पढ़-लिख कर खूब नाम कमाओ।
3: कथनों को कहानी के क्रम में लिखिए –
- श्रुति जब स्कूल से वापस लौटकर आती, तो अंजू आस-पास खेल रही होती।
- धीरे-धीरे वह श्रुति के साथ घुल-मिल गई। अब दोनों साथ ही खेला करती थीं।
- मम्मी सोचतीं चलो अच्छा है श्रुति को खेलने के लिए एक सहेली तो मिल गई।
- एक दिन श्रुति ने खेल-खेल में उससे पूछा – “अंजू! तुम स्कूल क्यों नहीं जाती ?”
- अंजू उदास हो गई। उसने उत्तर दिया, “हमारे पास इतने पैसे ही नहीं हैं कि माँ-बापू मुझे स्कूल भेज सकें। |
4: सोच-विचार : बताइए?
(क) आप स्कूल क्यों जाते हैं ?
(ख) आप स्कूल जाते समय तैयार होने के लिए क्या-क्या करते हैं ?
(ग) स्कूल न जाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
(घ) श्रुति के गाँव में अधिकाँश परिवार मजदूरी पर निर्भर थे | आपके गाँव में अपना गुजारा करने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं ?
(ड.) श्रुति ने आस-पास एक समस्या देखी और अपने बड़ों की मदद से इसका समाधान कर लिया |
आपके आस-पास क्या समस्या है
आप उसे कैसे और किसकी मदद से हल करेंगे ?
उत्तर- छात्र अपने अनुभव के आधार पर स्वयं लिखें |
5: भाषा के रंग –
(क) नीचे लिखे शब्दों में ‘खाना’ व ‘तम’ में से सही प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाएँ –
कार + खाना | कारखाना |
अधिक + तम | अधिकतम |
मुसाफिर + खाना | मुसाफिरखाना |
उच्च + तम | उच्चतम |
मेहमान + खाना | मेहमानखाना |
तह + खाना | तहखाना |
श्रेष्ठ + तम | श्रेष्ठतम |
तोप + खाना | तोपखाना |
(ख) श्रुति अपनी कक्षा की मेधावी छात्रा थी। वह हमेशा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होती थी । उसके पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे।
ऊपर लिखे वाक्यों में ‘वह’, ‘उसके’ शब्द का प्रयोग श्रुति के लिए किया गया है। एक ही संज्ञा के बार-बार प्रयोग के बजाय उसकी जगह कुछ खास शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। नीचे लिखे वाक्यों में कोष्ठक में दिए गए सर्वनाम का सही रूप प्रयोग कीजिए –
एक दिन श्रुति ने पूछा – अंजू! क्या तुम्हारी इच्छा नहीं होती कि पढ़-लिखकर खूब नाम कमाओ। (तुम)
अंजू उदास हो गई उसने उत्तर दिया मेरे पास इतने पैसे ही नहीं हैं। (वह, मैं)
श्रुति के पिता बोले – मैं उस प्यारी बिटिया के, लिए कुछ भी कर सकता हूँ। (वह)
श्रुति की खुशी का कोई ठिकाना न था | उसकी सहेली अंजू स्कूल जाने लगी। (वह)
5: अब करने की बारी –
(क) पोस्टर को देखिए और उत्तर दीजिए -किस बारे में जागरूक किया गया है-
पोस्टर: एक में- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
पोस्टर दो में – स्वच्छ भारत मिशन
(ख) आप दूसरों को कैसे जागरूक करेंगे ?
पोस्टर एक में लिखे संदेश के प्रति – इसके महत्त्व को बता कर
पोस्टर दो में लिखे संदेश के प्रति – स्वच्छता के फायदे बता कर
(ग) अब आप भी पोस्टर बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाएं –
वृक्षों के महत्त्व पर- पोस्टर बना कर लगाएं
यातायात सुरक्षा पर – पोस्टर बना कर लगाएं
5: मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –
- श्रुति के पापा किस विभाग में अधिकारी थे ?
- श्रुति पढ़ने में कैसी थी ?